हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, दिल्ली में हाईकमान के साथ मंत्रियों की बैठकों का दौर जारी

Share

- Advertisement -

Delhi News: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कई वरिष्ठ मंत्री दिल्ली में मौजूद हैं। कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठकों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं के बाद सरकार और संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मंगलवार को राहुल गांधी के दिल्ली से बाहर होने के कारण उनसे नेताओं की भेंट नहीं हो सकी। बुधवार को मुख्यमंत्री सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और वरिष्ठ मंत्रियों की शीर्ष नेतृत्व के साथ अहम बैठक तय है। इससे पहले मंगलवार रात कई मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से अलग मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रियों ने अपने विभागों की प्रोग्रेस रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी। बैठक में विभागीय उपलब्धियों, योजनाओं के काम और जमीनी चुनौतियों पर विस्तार से बात हुई। मंत्रियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिए जरूरी सुझाव दिए। हाईकमान ने भी सरकार और संगठन के कामकाज का पूरा फीडबैक लिया।

पार्टी का मुख्य फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। इस कारण सरकार की परफॉर्मेंस और संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह केवल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा, बल्कि कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। कमजोर प्रदर्शन वाले कुछ मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कुल्लू से विधायक सुंदर ठाकुर को मंत्री बनाए जाने के संकेत मुख्यमंत्री पहले ही दे चुके हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को ही करना है। वहीं पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल भी दिल्ली में डटे हुए हैं। इन दोनों नेताओं की मौजूदगी से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि किसे नया पद मिलता है।

पार्टी के भीतर वरिष्ठ और उम्रदराज नेताओं को संगठन में भेजने और युवा चेहरों को सरकार में आगे लाने का विकल्प भी खुला है। चुनाव से पहले हाईकमान ऐसा संतुलन बनाना चाहता है जिससे जनता में अच्छा संदेश जाए। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी दिल्ली तलब किया गया है, जिससे बैठकों का महत्व और बढ़ गया है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद हैं। इनके अलावा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी बैठकों में शामिल हैं। बुधवार को राहुल गांधी और अन्य नेताओं से चर्चा के बाद पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News