हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल तेज, हाईकमान से चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

Share

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश में दीवाली से ठीक पहले सुक्खू कैबिनेट के विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को अचानक दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ सरकार और संगठन से जुड़े जरूरी मामलों पर अहम चर्चा करेंगे।

इस दौरे में सबसे मुख्य एजेंडा राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि यदि मौजूदा सरकार से किसी एक मंत्री को हटाया जाता है, तो दो नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री की छुट्टी करने पर विचार चल रहा है।

मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में यह प्रमुख नाम

मंत्री पद की इस दौड़ में सुंदर सिंह ठाकुर, संजय रत्न और आशीष बुटेल के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व वर्ष 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के समीकरणों को ध्यान में रखकर ही यह फैसला लेगा। इस फेरबदल के जरिए सरकार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगी।

कैबिनेट विस्तार के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष और मुख्य सचेतक के खाली पदों को भी भरा जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने 30 सितंबर को मुख्यमंत्री से मंत्रियों की पसंद और संभावित विभागों की जानकारी मांगी थी। मुख्यमंत्री इस अहम फीडबैक पर पार्टी नेतृत्व के साथ अंतिम मुहर लगाने पहुंचे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News