हिमाचल के बिलासपुर के अग्निवीर विकास गौतम ने पास की एसएसबी परीक्षा, बनेंगे भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले अग्निवीर विकास गौतम ने भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का सपना पूरा कर दिखाया है। उन्होंने शुरुआत में बतौर टी-90 टैंक गनर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने कठिन परीक्षा पास कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया में प्रवेश हासिल किया।

विकास गौतम की इस खास उपलब्धि और प्रेरणादायक यात्रा की जानकारी सेना की ट्रेनिंग कमांड ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर साझा की है। बिलासपुर के एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने सेना में पहले अग्निवीर और फिर सीनियर अंडर ऑफिसर के पद तक का सफर तय किया है।

शुरुआत में एनडीए परीक्षा में सफलता न मिलने पर विकास ने हार नहीं मानी। उन्होंने पहले कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे बतौर अग्निवीर सेना में शामिल हुए। उन्हें आर्मर्ड कॉर्प्स की प्रतिष्ठित रेजिमेंट द सिंध हॉर्स में टी-90 टैंक गनर के पद पर तैनाती मिली।

रेजिमेंट में सेवा देने के दौरान उनका देश सेवा और अनुशासन का जज्बा और मजबूत हुआ। इसके बाद उन्होंने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) का कठिन इंटरव्यू पास किया। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में अपना दाखिला पक्का कर लिया।

ओटीए गया में प्रशिक्षण के दौरान विकास गौतम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में गोल्ड मेडल जीता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेरिट कार्ड प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने बैटल ऑब्स्टैकल कोर्स में नया रिकॉर्ड बनाकर अकादमी के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News