हिमाचल प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कामगारों को बांटे 20.61 करोड़ रुपये, कई योजनाएं शामिल

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी। यह आर्थिक सहायता सीधे तौर पर पात्र लोगों के कल्याण के लिए प्रदान की गई है।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बांटी गई आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने विवाह सहायता योजना में 1,758 लोगों को 8.98 करोड़ रुपये दिए। शिक्षा सहायता योजना के तहत 2,788 लाभार्थियों को 7.89 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा 17 लाभार्थियों को 3.54 लाख रुपये चिकित्सा सहायता और 60 लोगों को मृत्यु व अंतिम संस्कार सहायता के रूप में 1.49 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

मातृत्व एवं पितृत्व योजना में 109 लोगों को 38.02 लाख रुपये मिले। आवास निर्माण के लिए 68 लाभार्थियों को 89.77 लाख रुपये दिए गए। दिव्यांग सहायता में 63 लोगों को 12 लाख, 61 एकल व दिव्यांग महिलाओं को 61 लाख और शिशु जन्म उपहार योजना में 39 लोगों को 19.89 लाख रुपये जारी किए गए।

डॉ. राजेन्द्र कंवर को सीएम ने किया सम्मानित

समारोह में मुख्यमंत्री ने 77 वर्षीय पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कंवर को सम्मानित किया। उन्होंने 80 करोड़ रुपये की अपनी पूरी संपत्ति हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को दान कर दी है। सीएम ने इसे सामाजिक प्रतिबद्धता की मिसाल बताया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और परेड प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News