Bilaspur News: बिलासपुर स्थित शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विद्यार्थियों को नशीली और मादक दवाओं के दुरुपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘ड्रग्स ऑफ एब्यूस’ विषय पर आयोजित इस गेस्ट लेक्चर में विशेषज्ञ ने छात्रों को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला फॉरेंसिक यूनिट बिलासपुर के सहायक निदेशक डॉक्टर विजय कुमार ने बतौर गेस्ट स्पीकर शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को दवाओं के सही इस्तेमाल और नशे की लत से होने वाले गंभीर नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने की सलाह दी।
संस्थान की प्रधानाचार्या डॉक्टर ईशा रानी और मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पुरुषोतम शर्मा ने इस जागरूकता कार्यक्रम की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को सही दिशा देने और समाज में नशे के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश फैलाने में काफी मददगार साबित होते हैं।