असम के नागांव में 4.5 और हिमाचल के ऊना में 2.5 तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

Share

- Advertisement -

Nagaon News: असम के नागांव जिले में मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। झटके सुबह 4:23 बजे महसूस हुए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप जमीन से 33 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसका केंद्र 26.428 उत्तर अक्षांश और 93.060 पूर्व देशांतर पर स्थित था। झटके महसूस होते ही कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

नागांव से पहले हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। 5 अक्टूबर की देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। यह झटके रात करीब 23:48 बजे महसूस किए गए थे। इसका केंद्र जमीन से 9 किलोमीटर नीचे था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार ऊना में आए भूकंप का केंद्र 31.618 उत्तर अक्षांश और 76.301 पूर्व देशांतर पर था। कम गहराई होने के बावजूद झटके हल्के थे। प्रशासन के मुताबिक इस घटना में किसी भी प्रकार की संपत्ति या जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

असम और हिमाचल दोनों ही राज्यों में लगातार आए इन झटकों के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित इलाकों में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं मिली है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News