हिमाचल के तेज-तर्रार साइबर कॉप अमरेंद्र सिंह की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में शानदार एंट्री

Share

- Advertisement -

Nahan: हिमाचल प्रदेश पुलिस के तेज-तर्रार और अनुभवी साइबर कॉप अमरेंद्र सिंह का चयन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में हुआ है। सिरमौर जिले के नहान के मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी हेड कांस्टेबल अमरेंद्र सिंह ने अपनी तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे प्रदेश का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

तकनीकी अन्वेषण और साइबर जांच में रहा है उत्कृष्ट योगदान

नहान के रहने वाले अमरेंद्र सिंह ने वर्ष 2014 में सिरमौर पुलिस में आधुनिक तकनीक आधारित कार्यशैली की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई गंभीर और जघन्य अपराधों की गुत्थियां सुलझाने के साथ-साथ साइबर अपराधों की जांच में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें समय-समय पर विशेष पुलिस इकाइयों और विभिन्न जिलों की टीमों को तकनीकी अन्वेषण का प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

डीजीपी डिस्क और ‘आउट ऑफ टर्न प्रमोशन’ से हो चुके हैं सम्मानित

उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के लिए अमरेंद्र सिंह को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें पुलिस महानिदेशक की ओर से ‘डीजीपी डिस्क’, साइबर इन्वेस्टीगेशन बैज, पुलिस प्राइड अवार्ड और करीब 50 प्रशंसा-पत्र मिल चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2025 में उनकी असाधारण सेवाओं को देखते हुए उन्हें ‘आउट ऑफ टर्न प्रमोशन’ से भी सम्मानित किया गया था। पुलिस सेवा के साथ-साथ वह सामाजिक कार्यों और रक्तदान जैसे मानवीय अभियानों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। एनआईए में उनकी यह नई पारी उनके पेशेवर करियर का एक नया और गौरवशाली अध्याय है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News