ततैया या मधुमक्खी के काटने पर अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दर्द और जलन से तुरंत मिलेगी राहत

Share

- Advertisement -

Health News: बारिश के मौसम में अक्सर घरों और बगीचों के आसपास ततैया या मधुमक्खी का खतरा बढ़ जाता है। इनके काटने पर तेज दर्द, सूजन और जलन होने लगती है। ऐसे समय में घबराने की बजाय सही घरेलू उपचार अपनाकर तुरंत राहत पाई जा सकती है।

ततैया और मधुमक्खी के डंक का असर अलग-अलग होता है, इसलिए दोनों के लिए एक ही उपाय काम नहीं करता। पीली ततैया के डंक में एसिडिक प्रभाव नहीं होता, इसलिए वहां खट्टी चीजें असरदार होती हैं। प्रभावित जगह पर नींबू का रस या सिरका लगाने से दर्द दूर होता है।

पीली ततैया काटने पर तुरंत लगाएं नींबू, सिरका या खट्टा आम

यदि पीली ततैया काट ले, तो उस स्थान पर नींबू का रस दो से तीन बार रगड़ें या रुई की मदद से सिरका लगाएं। अगर ये उपलब्ध न हों, तो कच्चा खट्टा आम या आम का अचार लगाने से भी जलन में तेजी से आराम मिलता है।

मधुमक्खी का डंक लगने पर अपनाएं बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट

मधुमक्खी के डंक में एसिडिक जहर होता है, इसलिए वहां खट्टी चीजें काम नहीं करतीं। सबसे पहले मधुमक्खी के डंक को बाहर निकालें ताकि सूजन न बढ़े। इसके बाद बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर लगाने से विषैला प्रभाव कम होता है और दर्द में राहत मिलती है।

प्रभावित जगह को साबुन से धोने के बाद सफेद टूथपेस्ट लगाने से भी जलन शांत होती है। कुछ लोग दर्द से राहत के लिए प्रभावित स्थान पर पेट्रोल लगाने का घरेलू नुस्खा भी आजमाते हैं। सही समय पर किए गए ये उपाय दर्द को आसानी से कम कर देते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News