Ujjain News: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान कार्तिक आर्यन ने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। हाथ जोड़े और भक्ति में लीन उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
आगामी फिल्मों और जन-कल्याण की कामना
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक अपनी आगामी फिल्मों ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘नागजिला’ की सफलता के साथ-साथ देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना लेकर बाबा महाकाल की शरण में आए थे। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया।
महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से अभिनेता का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सोशल मीडिया पर उनके दर्शन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।