Mumbai News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती इन दिनों अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद रंग के ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं।
उनका यह ब्राइडल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस एलिगेंट अंदाज की तुलना किसी परी और हॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार से कर रहे हैं।
क्लासिक क्रिश्चियन ब्राइड लुक में आईं नजर
दिशानी ने इस खास फोटोशूट के लिए बेहद खूबसूरत सफेद रंग का वेडिंग गाउन चुना। उन्होंने हल्के मेकअप, बेहद कम आभूषण और सादगी भरे हेयर स्टाइल के साथ अपने लुक को एक क्लासिक क्रिश्चियन ब्राइड का रूप दिया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्राकृतिक खूबसूरती और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में उन्हें ‘ब्यूटी क्वीन’ तो किसी ने ‘परी’ कहकर उनके इस एलिगेंट लुक की दिल खोलकर सराहना की है।
बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस संग जल्द रचाएंगी शादी
फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद दिशानी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने स्टाइलिश फैशन और फोटोशूट की झलकियां इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है।
दिशानी जल्द ही अपने मंगेतर माइल्स मैंटजारिस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। माइल्स लॉस एंजिल्स में बतौर सिनेमैटोग्राफर काम करते हैं। एक्टिंग की पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।