सुंदर दिखने के लिए पुरुषों की तरफ से आता था दबाव: अभिनेत्री दिया मिर्जा का बड़ा खुलासा

Share

- Advertisement -

Mumbai News: फिल्म ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में आईं अभिनेत्री दिया मिर्जा ने इंडस्ट्री में महिलाओं पर सुंदर दिखने के दबाव पर खुलकर बात की है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म उद्योग में अभिनेत्रियों पर खूबसूरती को लेकर हमेशा से काफी ज्यादा दबाव बनाया जाता रहा है।

दिया मिर्जा के अनुसार यह दबाव महिलाओं की तरफ से नहीं, बल्कि पुरुषों की तरफ से ज्यादा आता है। उन्होंने खुलासा किया कि हर बार कोई न कोई पुरुष ही उन्हें सुंदर दिखने के नाम पर अपने शरीर में बदलाव करने या प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह देता था।

ब्यूटी टाइटल जीतने के बाद भी मिली सर्जरी की सलाह

अभिनेत्री ने बताया कि कई प्रतिष्ठित ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम करने के बावजूद उन्हें करियर के शुरुआती दौर में बॉडी मॉडिफिकेशन और सर्जरी कराने के सुझाव दिए गए। इन बातों ने उनके आत्मविश्वास को गहरा धक्का पहुंचाया और वह खुद पर संदेह करने लगी थीं।

उन्होंने कहा कि किसी महिला ने कभी उनसे होंठों में फिलर करवाने या शरीर में बदलाव करने की बात नहीं कही। ऐसे सारे सुझाव और टिप्पणियां हमेशा पुरुषों, निर्देशकों या खुद को विशेषज्ञ बताने वाले लोगों की ओर से ही आती थीं, जब उनकी उम्र 20 साल भी नहीं थी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News