बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन, परिवार में शोक की लहर

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके जाने से मुखर्जी परिवार में गहरा शोक है। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है और इस कठिन समय में निजता की अपील की है।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि श्रीमती कृष्णा मुखर्जी ने दोपहर में अंतिम सांस ली। उन्होंने प्रशंसकों के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने सभी से इस गमगीन माहौल में परिवार के एकांत का सम्मान करने का अनुरोध किया है।

बंगाली सिनेमा की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी

कृष्णा मुखर्जी ने बंगाली सिनेमा में एक कुशल प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने साल 1982 की हिंदी फिल्म तीसरी आंख के मशहूर गीत ‘ईद के दिन गले मिल ले राजा’ में भी अपनी आवाज दी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

रानी मुखर्जी को अभिनय की दुनिया में लाने और मार्गदर्शन देने में उनकी मां का बेहद अहम योगदान रहा था। हालांकि एक पुराने इंटरव्यू में रानी ने बताया था कि उनके पहले स्क्रीन टेस्ट के बाद मां ने प्रोड्यूसर से बेटी को फिल्म में न लेने की सलाह तक दे दी थी।

रानी ने साझा किया था कि उनकी मां बेहद स्पष्टवादी और समझदार थीं। वह भांप गई थीं कि शुरुआत में वह अच्छी एक्टिंग नहीं कर पा रही थीं, इसलिए वह प्रोड्यूसर का नुकसान नहीं चाहती थीं। रानी अपनी मां के बेहद करीब थीं और उन्हें अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक मानती थीं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News