सोलन में शराब खरीदने को लेकर विवाद, युवकों ने ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से किया जानलेवा हमला

Share

- Advertisement -

Solan News: हिमाचल प्रदेश के सोलन में शराब खरीदने के विवाद में सेल्समैन पर जानलेवा हमला हुआ है। ओल्ड डीसी ऑफिस चौक पर स्थित शराब के ठेके पर दो युवकों ने सेल्समैन पर बेलचे से वार कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल सेल्समैन को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक अभिषेक और पंकज नाम के दो युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। वहां किसी बात पर सेल्समैन पंकज से उनकी तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने पास पड़े बेलचे से सेल्समैन के सिर पर हमला बोल दिया।

गंभीर हालत में पीजीआई रेफर, सिरमौर के दोनों आरोपी हिरासत में

हमले में सेल्समैन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावर युवकों को हिरासत में ले लिया है।

एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र के रहने वाले हैं। शुक्रवार को पुलिस और फोरेंसिक मेडिकल टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News