कर्नाटक के बागलकोट में मंदिर मेले के दौरान दलितों से छुआछूत, बीस लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Share

- Advertisement -

Bagalkot News: कर्नाटक के बागलकोट जिले के तमादाड्डी गांव में मंदिर मेले के दौरान छुआछूत का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लक्ष्मी देवी मेले में दलित समाज के लोगों को अलग खाना परोसे जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने बीस लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी जयंती के दिन अलग खाना परोसने का आरोप

यह घटना दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन हुई। पीड़ित बसप्पा यलादगल का आरोप है कि मेले में सामान्य वर्ग को भरपेट और नियमित भोजन परोसा गया, जबकि दलितों के लिए अलग व्यवस्था की गई। उन्हें केवल चावल की गंजी दी गई, जिससे सामाजिक स्तर पर गहरा असंतोष फैल गया।

टेराडल थाने में बीस नामजद लोगों पर केस दर्ज

पीड़ित की तहरीर पर टेराडल पुलिस ने सुकुमार पाटिल और बसवराज यादवद सहित बीस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गांव में भेदभाव का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पंचकल्याणोत्सव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान छुआछूत और भेदभाव के आरोप सामने आ चुके हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News