शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या, वारदात से दो घंटे पहले पोस्ट किया था वीडियो

Share

- Advertisement -

Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में मशहूर हरियाणवी सिंगर, एक्टर और यूट्यूबर अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जिम से बाहर निकलते समय हमलावरों ने उन पर करीब 20 राउंड फायर किए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कत्ल से दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या से ठीक दो घंटे पहले अंकित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह मर्डर से जुड़े बोल गाते मुस्कुराते दिख रहे थे। घटना के बाद यह आखिरी रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस शोक जता रहे हैं।

शामली में जिम के बाहर हमलावरों ने बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां शाम को जिम से निकलते ही घात लगाए बैठे शूटरों ने अंकित को घेर लिया। बंतीखेड़ा निवासी अंकित ने मासूम शर्मा और राजू पंजाबी जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। पुलिस इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालकर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News