सोशल मीडिया की दोस्ती में हमीरपुर की 35 वर्षीय महिला ने पति और 3 बच्चों को छोड़ा, पुलिस कर रही काउंसलिंग।

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर की 35 वर्षीय एक महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर ऊना के एक युवक के पास चली गई है। उसका सबसे बड़ा बच्चा 17 साल का है। पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से उसे खोज लिया है। अब काऊंसलिंग चल रही है।

जानकारी के अनुसार, महिला की ऊना जिले के एक अविवाहित युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। यह युवक पेशे से ड्राइवर है। बातचीत के दौरान यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। इसके बाद महिला अचानक हमीरपुर में अपने ससुराल से गायब हो गई। परिजनों ने हर जगह उसकी काफी तलाश की।

कोई सुराग न मिलने पर मायके और ससुराल वालों ने पुलिस स्टेशन में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब महिला के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, तो वह स्विच ऑफ मिला। जांच में पता चला कि महिला ने अपना पुराना सिम कार्ड निकालकर नया सिम इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने साइबर तकनीक और लोकेशन ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया। इससे महिला को खोजने में बड़ी कामयाबी मिली। शनिवार को अम्ब पुलिस ने महिला को पुलिस स्टेशन बुलाया। वहां पूछताछ में महिला ने अपने पति और बच्चों के पास वापस जाने से साफ मना कर दिया। उसने ड्राइवर युवक के साथ रहने की बात कही है।

महिला के इस फैसले से उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस अधिकारी मामले की गंभीरता को समझ रहे हैं। पारिवारिक स्थिति को देखते हुए महिला को लगातार समझाया जा रहा है। उसे अपने परिजनों के पास लौटने के लिए राजी करने की कोशिश हो रही है। फिलहाल दोनों पक्षों की काऊंसलिंग जारी है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News