गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मंगेतर की रिपोर्ट दिखाने गई युवती से बदसलूकी

Share

- Advertisement -

Guwahati News: असम के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने डॉक्टर पर चेकअप के बहाने यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता अपने मंगेतर की मेडिकल रिपोर्ट दिखाने अस्पताल गई थी, जिसके बाद भांगागढ़ पुलिस स्टेशन और महिला थाने में लिखित शिकायत दी गई।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी की पहचान डॉ. ऋषिकेश के रूप में की है। युवती अपनी मौसी के साथ अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि डॉक्टर ने मौसी को कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद डॉक्टर ने युवती से उसके मंगेतर के साथ निजी संबंधों पर सवाल पूछे और जबरन मेडिकल टेस्ट कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

चेकअप के बहाने जबरन बदसलूकी का आरोप

महिला के अनुसार डॉक्टर ने उसे जांच के नाम पर जबरन बेड पर लिटा दिया। विरोध करने के बावजूद डॉक्टर ने उसके कपड़े खींचे और सहमति के बिना निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ। इतना ही नहीं, डॉक्टर पर पीड़िता के साथ गंभीर दुर्व्यवहार करने और उसे मर्यादा के खिलाफ काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है।

इस अप्रत्याशित घटना से पीड़िता मानसिक तौर पर पूरी तरह सहम गई है। उसने कहा कि डॉक्टर होने के नाते वह पहले समझ नहीं पाई, लेकिन गलत स्पर्श को वह अच्छी तरह पहचानती है। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र में इस घटना से रोष है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की औपचारिक कार्रवाई और डॉक्टर का पक्ष सामने नहीं आ सका था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News