रामपुर में हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार और रोहडू में केबल चोरी का आरोपी 15 बंडलों के साथ पकड़ा गया

Share

- Advertisement -

Shimla News: शिमला जिले के रामपुर और रोहडू में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामलों में सफलता हासिल की है। रामपुर में डकोलर क्षेत्र में परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रोहडू में जल शक्ति विभाग से केबल चोरी करने वाला पकड़ा गया।

रामपुर पुलिस ने डकोलर क्षेत्र में 10 अक्तूबर को हुई मारपीट के मामले में तीन नामजद आरोपियों को 15 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की।

विवाद के दौरान रुकमणी, उनके पति सीतांबर प्रसाद और बेटे अनिकेत कुमार पर हमला हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी विनोद कुमार (45), राजू राम (18) और आकाश कुमार (18) के रूप में हुई है। तीनों को रामपुर से गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रोहडू में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी

उधर रोहडू पुलिस ने पौड़ीताल स्थित जल शक्ति विभाग के पंप हाउस से केबल चोरी के मामले में जबल गांव निवासी कैलाश चंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए केबल के 15 बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में जल शक्ति विभाग रोहडू के एसडीओ की शिकायत पर 13 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान रोहडू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ा। पुलिस आरोपी कैलाश चंद को माननीय अदालत के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News