आगरा में रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 7 हजार लीटर मिलावटी दूध बहाया, मावा जब्त

Share

- Advertisement -

Agra News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटखोरों पर नकेल कस दी है। विभाग की टीमों ने बुधवार तड़के बड़ा अभियान चलाकर मध्य प्रदेश से लाया जा रहा 7,000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया और फतेहाबाद से भारी मात्रा में मिलावटी मावा जब्त किया।

सैंया टोल पर पकड़ा गया मिलावटी दूध का टैंकर

बुधवार सुबह करीब 4 बजे FSDA टीम ने सैंया टोल प्लाजा पर एमपी नंबर के एक दूध टैंकर को रोका। मुरैना निवासी ड्राइवर रामनिवास वैध कागजात और लाइसेंस नहीं दिखा सका। सैंपल लेने के बाद अधिकारियों ने मौके पर ही करीब 1.75 लाख रुपये मूल्य का 7,000 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट करवा दिया।

फतेहाबाद में नकली मावा सीज, प्रसिद्ध दुकानों पर छापेमारी

दिनभर चले इस अभियान में FSDA की टीमों ने फतेहाबाद के नाथूपुर में छापेमारी कर 145 किलो संदिग्ध मावा और 52 किलो वनस्पति जब्त किया। इसके साथ ही खंदारी, तोता का ताल, किशोरपुरा और अछनेरा की प्रसिद्ध दुकानों से घेवर, घी और मावा लड्डू के सैंपल लिए गए।

सहायक आयुक्त महेंद्र प्रताप ने बताया कि कुल 16 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रक्षाबंधन पर मांग बढ़ने से मुरैना और धौलपुर से भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री की सप्लाई होती है। विभाग ने आम जनता से त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News