इस हफ्ते शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी ये 3 बड़ी कंपनियां, मिलेगा 50 रुपये से ज्यादा का फायदा

Share

- Advertisement -

Mumbai News: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। इनमें 3 प्रमुख कंपनियां शामिल हैं जो अपने निवेशकों को प्रति शेयर 50 रुपये से अधिक का डिविडेंड देने का ऐलान कर चुकी हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों और उनकी रिकॉर्ड डेट की पूरी जानकारी।

अल्ट्राटेक सीमेंट दे रही प्रति शेयर 240 रुपये का डिविडेंड

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने प्रति शेयर 240 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने इसके लिए 30 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले इसी महीने कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड हुई थी और तब प्रति शेयर 77.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

शुक्रवार को बाजार बंद होने पर कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 11839.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। पिछले एक साल के प्रदर्शन की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 3.73 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

आयशर मोटर्स और ब्रिटानिया के शेयरधारक भी होंगे मालामाल

आयशर मोटर्स लिमिटेड प्रति शेयर 82 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है और इसकी रिकॉर्ड डेट 31 जुलाई तय की गई है। बीते एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 39 प्रतिशत, दो साल में 55 प्रतिशत और तीन साल में 130 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है।

एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड 31 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी और प्रति शेयर 90.50 रुपये का डिविडेंड देगी। ब्रिटानिया के शेयर पिछले एक साल में 5.14 प्रतिशत और दो साल में 7.59 प्रतिशत गिरे हैं, हालांकि 5 साल में 56 प्रतिशत तेजी आई है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News