सर्दियों में बेतहाशा बढ़ सकते हैं अंडे के दाम, इथेनॉल में मक्के के इस्तेमाल से पोल्ट्री फीड की लागत में भारी उछाल

Share

- Advertisement -

New Delhi News: प्याज, दाल और चीनी के बाद अब आम उपभोक्ताओं पर अंडे की बढ़ती महंगाई की मार पड़ने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार पोल्ट्री फीड के महंगे होने और सर्दियों में मांग बढ़ने से आने वाले महीनों में अंडे के दाम में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

इथेनॉल उत्पादन में मक्के के इस्तेमाल से पोल्ट्री फीड संकट

वर्तमान में फार्म-गेट पर अंडा लगभग 7 रुपये और खुदरा बाजार में 8.5 से 9 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक सर्दियों के पीक सीजन में कीमतें 20 से 25 रुपये तक पहुंच सकती हैं। कुल मक्का उत्पादन का 37 फीसदी हिस्सा इथेनॉल में डायवर्ट हो रहा है।

पोल्ट्री लागत में 65 से 70 फीसदी हिस्सा मक्के का होता है। मक्के के दाम 14,000 रुपये से बढ़कर 26,500 रुपये प्रति टन हो चुके हैं। इसके अलावा प्रोटीन का मुख्य स्रोत सोयाबीन मील (DOC) भी 45 रुपये से उछलकर 65-66 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

रिकॉर्ड उत्पादन के बावजूद पोल्ट्री इंडस्ट्री पर दोहरा दबाव

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में मक्के का कुल उत्पादन बढ़कर 43.41 मिलियन टन पहुंच गया, जिसमें मध्य प्रदेश 6.64 मिलियन टन के साथ शीर्ष पर रहा। कर्नाटक और बिहार भी प्रमुख उत्पादक रहे, लेकिन बढ़ती औद्योगिक मांग और इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण पोल्ट्री सेक्टर को भारी लागत संकट झेलना पड़ रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News