हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर इस बार पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान

Share

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इस बार एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। भाई-बहन के इस त्योहार पर केवल महिलाओं को ही नहीं, बल्कि अब पुरुषों को भी सरकारी अवकाश मिलेगा। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की है।

प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब रक्षाबंधन के अवसर पर पुरुषों के लिए भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस संबंध में आज ही आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस कदम से राज्य के सभी सरकारी विभागों, संस्थानों के साथ स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

गोर्तबर है कि हिमाचल सरकार की ओर से हर साल रक्षाबंधन के दिन एचआरटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। इस योजना का लाभ प्रदेश की लाखों बहनें उठाती हैं। इसी कड़ी में अब सरकार ने एक और नई सुविधा जोड़ते हुए भाइयों को भी छुट्टी देने का बड़ा निर्णय लिया है।

अक्सर यह सवाल उठाया जाता था कि त्योहार पर महिलाओं को तो छुट्टी मिलती है, लेकिन जिस भाई की कलाई पर राखी सजती है उसे काम पर जाना पड़ता था। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। अब बहनें अपने भाइयों को आराम से राखी बांध सकेंगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News