Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सराज क्षेत्र में दो दृष्टिबाधित और दिव्यांग नाबालिग बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। इस घटना से नाराज होकर बच्चों के पिता और ग्रामीणों ने सीधा एसपी ऑफिस का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त लीगल एक्शन की मांग की है।
पीड़ित बच्चों के पिता सुंदर सिंह ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से गांव के कुछ लड़के उनके बच्चों को टारगेट कर रहे थे। 17 जुलाई को लगभग 15-20 लड़कों के एक ग्रुप ने बच्चों को कमरे में लॉक कर दिया। इसके बाद उनके साथ रात भर बेरहमी से मारपीट की गई।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि लड़कों ने बच्चों को जातिसूचक गालियां दीं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। स्कूल में लंच के समय भी इन मासूमों को टॉर्चर किया जाता था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो के बाद यह केस काफी सीरियस हो गया है।
ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
पिता सुंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने पहले भी लोकल पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट की थी। लेकिन कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया। अब नाराज ग्रामीणों ने एडमिनिस्ट्रेशन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई न होने पर वे बड़ा प्रोटेस्ट करने के लिए मजबूर होंगे।
एसपी ने दिए मामले की जांच के आदेश
मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार और ग्रामीण उनसे मिले थे। बच्चों को मेडिकल चेकअप के लिए जोनल हॉस्पिटल भेजा गया है। डीएसपी करसोग को मामले की जांच के आर्डर दिए गए हैं। इतने सीरियस आरोपों के बावजूद अब तक एफआईआर न होना पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।