गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 6E 0623 में आज रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई।

Share

- Advertisement -

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि टेक-ऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर (पहियों वाला हिस्सा) अंदर नहीं गया और बाहर ही रह गया। इंडिगो की इस फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर समेत कुल 192 लोग सवार थे।

पुणे एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष धोके ने कहा, ‘भारतीय वायु सेना (IAF) ने फुल इमरजेंसी घोषित की, जिसके बाद सभी जरूरी इमरजेंसी प्रोटोकॉल तुरंत लागू कर दिए गए। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर सर्विस, एम्बुलेंस और अन्य इमरजेंसी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया।’

एहतियात के तौर पर, विमान को रनवे के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ाया गया ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति को बाहर से देखा जा सके। इसके बाद, सुबह करीब 9 बजे विमान पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

अधिकारी ने बताया, ‘लैंडिंग के बाद, तय आपातकालीन प्रक्रियाओं के अनुसार, तीन दमकल वाहनों और दो एम्बुलेंस की मदद से विमान को बे नंबर-7 तक ले जाया गया। विमान के सुरक्षित और सामान्य स्थिति में होने की पुष्टि के बाद, ATC ने सुबह 9:10 बजे फुल इमरजेंसी हटा ली। इसके बाद, एयरोब्रिज को जोड़ा गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।’

डायरेक्टर ने आगे बताया, ‘विमान में सवार सभी 192 लोग (यात्री और क्रू सदस्य) सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इंडिगो, प्रभावित यात्रियों की गुवाहाटी तक की आगे की यात्रा के लिए बेंगलुरु से पुणे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News