सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए भारत को खुद बनानी होंगी उन्नत मशीनें और उपकरण: अश्विनी वैष्णव

Share

- Advertisement -

Bengaluru News: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए आवश्यक उन्नत मशीनरी और उच्च-सटीकता (हाई-प्रिसिजन) वाले उपकरणों का निर्माण स्वयं करना होगा। बेंगलुरु स्थित ‘इथीरियल मशीन्स’ की विनिर्माण इकाई के दौरे के दौरान उन्होंने यह बात कही। मंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र में एक मजबूत घरेलू तंत्र विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में एक सशक्त सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के भीतर ही इन तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने से भारत का विनिर्माण तंत्र मजबूत होगा और विदेशी आयात पर निर्भरता कम होगी।

घरेलू कंपनियों की भूमिका को सराहा

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बेंगलुरु की डीप-टेक विनिर्माण कंपनी ‘इथीरियल मशीन्स’ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कंपनी की यूनिट उन्नत मशीनरी और उच्च-सटीकता वाले उपकरणों का उत्पादन कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उल्लेखनीय है कि इथीरियल मशीन्स एक डीप-टेक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपयोग होने वाली उन्नत मशीनों और उच्च परिशुद्धता (हाई-प्रिसिजन) वाले उपकरणों का निर्माण करती है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News