हिमाचल के युवाओं के लिए इजराइल में केयरगिवर की नौकरी का मौका, करीब 2 लाख रुपये मिलेगा मासिक वेतन

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के रूप में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के जरिए इन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 1.99 लाख रुपये वेतन मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 01 सितंबर 2026 तय की गई है।

मंडी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, यह भर्ती 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर होगी, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल यानी करीब 1.99 लाख रुपये है। इसमें बेसिक सैलरी, मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन और आवास शामिल हैं। सभी जरूरी कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी लगभग एक लाख रुपये मिलेगी।

पात्रता के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 990 घंटे की केयरगिविंग ट्रेनिंग का प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट या मिडवाइफरी में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

जॉब और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले उम्मीदवारों को लगभग 1,47,086 रुपये का खर्च स्वयं वहन करना होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन, मेडिकल जांच, पुलिस रिपोर्ट, पासपोर्ट, इंटरव्यू वीडियो रिकॉर्डिंग और इजराइल प्लेसमेंट ब्यूरो की पहली किस्त शामिल है। इसके अलावा वीजा प्रोसेसिंग फीस और आने-जाने का फ्लाइट खर्च भी अभ्यर्थी को खुद ही देना होगा।

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवेदक का इजराइल में पूर्व कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए और न ही कोई नजदीकी रिश्तेदार वहां रहता हो। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/K1qnhHeCtSKMzy4FA के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 01 सितंबर, 2026 निर्धारित है।

Right News Desk
Right News Desk
राइट न्यूज़ (Rightnews.in) — निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार की सशक्त आवाज़ पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक संवेदनशील और गंभीर ज़िम्मेदारी है। Rightnews.in पिछले 9 से अधिक वर्षों के समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। आज की डिजिटल पत्रकारिता के दौर में जहाँ भ्रामक जानकारियों और जल्दबाजी की होड़ है, हमारा न्यूज़ डेस्क हर सूचना को सख्त मानकों पर परखता है। हमारा प्राथमिक संकल्प केवल खबर देना नहीं, बल्कि तथ्यों की गहराई तक जाकर सच्चाई को सामने लाना है। स्थानीय समस्याओं से लेकर राष्ट्रीय विमर्श तक, जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाना हमारा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य: सत्य और प्रामाणिकता: हर खबर को पूरी छानबीन और पुष्टि के बाद ही पाठकों तक पहुँचाना। निष्पक्ष दृष्टिकोण: बिना किसी पूर्वाग्रह, दबाव या पक्षपात के स्वतंत्र और संतुलित पत्रकारिता। जनसरोकार: आम जनता के बुनियादी मुद्दों, समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता देना। संपर्क सूत्र: आधिकारिक वेबसाइट: rightnews.in समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं सुझाव: news@rightnews.in संपादकीय विभाग: editor@rightnews.in प्रशासनिक संपर्क: admin@rightnews.in विज्ञापन एवं व्यावसायिक पूछताछ: ads@rightnews.in ट्रैफिक: वेबसाइट: 10 लाख से ज्यादा हर महीने फेसबुक: 5 करोड़ से ज्यादा हर महीने

Read more

Related News