सुंदरनगर के जड़ोल में शराब के नशे में बेटे की हैवानियत, बहू को बचाने आए बुजुर्ग पिता पर बाल्टी से किया हमला

Share

- Advertisement -

Mandi News: मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत जड़ोल क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच करने और बीच-बचाव करने आए 68 वर्षीय बुजुर्ग पिता पर हमला कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस थाना सुंदरनगर में आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जड़ोल निवासी 68 वर्षीय प्रेम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 8 बजे उनका बेटा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बहसबाजी और गाली-गलौच कर रहा था। घर में विवाद बढ़ता देख उन्होंने बहू को बचाने और मामले को शांत कराने के उद्देश्य से बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

जान से मारने की भी दी धमकी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि समझाने के बजाय उनका बेटा और अधिक भड़क गया। गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने कपड़े धोने वाली बाल्टी से अपने पिता पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट करने के साथ-साथ आरोपी ने अपने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस थाना सुंदरनगर पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना सुंदरनगर में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News