हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अंतर्राज्यीय चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब से 2 बड़े सप्लायर गिरफ्तार

Share

- Advertisement -

Bilaspur News: बिलासपुर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। स्वारघाट पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच करते हुए एक अंतर्राज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने पंजाब में दबिश देकर दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। नेटवर्क का खुलासा 11 अगस्त को पंकज ठाकुर की गिरफ्तारी से हुआ था। स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पंकज को 7.89 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इसके बाद थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोबाइल डेटा और मनी ट्रेल से खुला पंजाब कनेक्शन

पुलिस ने आरोपी पंकज के मोबाइल की कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की। इसमें सामने आया कि पंकज पंजाब के जलालाबाद निवासी आकाशदीप से नशा खरीदता था। इस सप्लाई नेटवर्क में रोपड़ निवासी जगबीर सिंह की भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पंजाब में दबिश दी।

पंजाब में पुलिस की रेड, ड्रग मनी और चिट्टा बरामद

पुलिस टीम ने पंजाब में छापा मारकर जगबीर सिंह और आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाशदीप के पास से 4.13 ग्राम चिट्टा और 37 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। जांच में पता चला कि बिलासपुर का पंकज ठाकुर आदतन अपराधी है और उस पर पहले भी 4 मामले दर्ज हैं।

सप्लाई चेन को खत्म करने का अभियान जारी रहेगा

बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से हिमाचल के और कौन से लोग जुड़े हैं। एसपी ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News