Mumbai News: घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर आज 6 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना फिसलकर 149233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी भी सस्ती होकर 225425 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
वैश्विक बाजार में सोने का भाव 0.02 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 4157 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 0.39 फीसदी गिरकर 61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले कीमतों में आई यह नरमी खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है।
कीमतों के भविष्य को लेकर जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च का अनुमान काफी मजबूत है। रिपोर्ट के अनुसार 2026 के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 2027 तक यह भाव 6,300 डॉलर प्रति औंस के पार जाने की पूरी संभावना जताई गई है।
अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ऊंची बॉन्ड यील्ड से सोने की रफ्तार पर दबाव बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स इस समय 102.37 के करीब 18 महीने के उच्चतम स्तर पर है। विश्लेषक कावेरी मोरे का कहना है कि मजबूत अमेरिकी करेंसी और ऊंची यील्ड के कारण बुलियन मार्केट में तेज उछाल सीमित हो रहा है।
किटकों की रिपोर्ट के अनुसार बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी से ऊपर रहने के बावजूद सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को मजबूती से थामे हुए है। विश्लेषकों का मानना है कि निवेशक अब सरकारों की आर्थिक चुनौतियों को लेकर सतर्क हैं। इसलिए बड़े फंड्स अपने पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रहे हैं।
चांदी के रुख पर सिटी बैंक की रिपोर्ट बताती है कि इसमें अभी और उछाल देखने को मिल सकता है। बैंक ने कम अवधि के लिए 75 डॉलर प्रति औंस का लक्ष्य रखा है। वहीं अगले 6 से 12 महीनों में भाव 90 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। इंडस्ट्रियल डिमांड घटने पर भी निवेश मांग इसकी भरपाई कर देगी।
मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव घटने की उम्मीद से कच्चे तेल के दाम और डॉलर का असर संतुलित हो सकता है। जानकारों का मानना है कि यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आने वाले समय में ब्याज दरों पर नरम रुख अपनाता है, तो कीमती धातुओं की खरीदारी दोबारा बढ़ेगी और कीमतों को नया सपोर्ट मिलेगा।