मानसून में स्किन केयर के लिए घर पर बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो और निखार

Share

- Advertisement -

Delhi News: बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने से त्वचा चिपचिपी हो जाती है। पसीने, धूल और तेल की वजह से स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं, जिससे मुंहासे और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप घर पर बना नेचुरल स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं।

गुलाब, संतरे और दालों से बनाएं ड्राई स्क्रब

नेचुरल स्क्रब बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां, संतरे के छिलके, मसूर दाल, मूंग दाल, मंजीष्ठा और केसर लें। केसर को छोड़कर बाकी सभी सामग्रियों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और महीन पीस लें। अब कांच के बर्तन में सभी पाउडर की बराबर मात्रा और केसर के धागे मिलाकर ड्राई स्क्रब तैयार कर लें।

इस्तेमाल करने का सही तरीका और फायदे

कटोरी में यह पाउडर निकालें और कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे गीली त्वचा पर हल्के हाथों से घुमाते हुए लगाएं और पानी से धो लें। संतरे का छिलका और मूंग दाल टैनिंग हटाकर डेड सेल्स को साफ करते हैं, जबकि मंजीष्ठा, गुलाब और केसर त्वचा में प्राकृतिक चमक लाते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News