अमेरिका ने विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर लगाया प्रतिबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा और साइबर खतरों का दिया हवाला

Share

- Advertisement -

Washington News: अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर विदेशी ह्यूमनॉइड रोबोट के आयात पर रोक लगा दी है। अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने यह बड़ा फैसला सुनाया है। इस कदम को चीन की तेजी से बढ़ती रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर लगाम कसने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने अपने नए प्रतिबंध में इंसानों जैसे रोबोट के साथ चार पैरों वाले रोबोटिक डॉग और पावर इनवर्टर को भी शामिल किया है। एजेंसी का कहना है कि विदेशी निर्मित उन्नत रोबोट से साइबर सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी सेंध लग सकती है। इस कारण अमेरिकी बुनियादी ढांचे को गंभीर जोखिम है।

तकनीकी दौड़ और वैश्विक बाजार पर चीन का वर्चस्व

एफसीसी के अध्यक्ष ब्रेंडन कैर ने बताया कि यह कदम देश की सप्लाई चेन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। चीन इस समय दुनिया में सबसे अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट बना रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक बाजार में चीनी रोबोटिक्स कंपनियों की हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

इंसानों जैसे दिखने वाले यह रोबोट सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कठिन काम आसानी से कर सकते हैं। अमेरिका इससे पहले चीनी ड्रोन और तकनीक पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है। वहीं चीन ने अपने तकनीकी विकास का बचाव करते हुए कहा कि उसकी प्रगति दुनिया के लिए अवसर है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News