PoJK में हिंसा के बीच महिला का वीडियो वायरल, भारत से मदद की लगाई गुहार

Share

- Advertisement -

World News: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में कथित हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला भारत से मदद की भावुक अपील करती नजर आ रही है।

महिला ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आम नागरिकों और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो और महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

महिला ने कहा कि इलाके में हालात बहुत खराब हैं और क्षेत्र की जमीन खून से लाल हो गई है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और झड़पों की खबरें आ रही हैं।

रावलाकोट और मीरपुर में तनाव की खबरें

रिपोर्ट्स के मुताबिक मीरपुर और रावलाकोट में पिछले कुछ दिनों से भारी तनाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मुजफ्फराबाद की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहा है, जिसे रोकने के प्रयास जारी हैं।

दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने अस्पतालों में शव रखे होने और घायलों को इलाज मिलने में हो रही परेशानियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने रास्तों पर बैरिकेड्स और अन्य अवरोध लगाए हैं। फिलहाल स्वतंत्र स्रोतों ने मौतों के आंकड़ों या महिला की पहचान की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हालात पर अंतरराष्ट्रीय नजर बनी हुई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News