शिमला: सोनिया गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी मामले में सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share

- Advertisement -

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिमला में एक एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सोनिया गांधी के परिवार पर कथित तौर पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज किया गया है।

कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज

यह पूरा कानूनी मामला शिमला के ही स्थानीय निवासी कैप्टन अतुल शर्मा की आधिकारिक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कंगना रनौत द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियां सार्वजनिक सद्भाव और आपसी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली थीं।

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कंगना रनौत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ BNS की धारा 196 (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), धारा 353 (सार्वजनिक रूप से शरारत करने वाले बयान) और धारा 356 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News