छठ महापर्व पर राज्य सरकार की सौगात, पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय के लिए 137.03 करोड़ रुपये जारी

Share

- Advertisement -

Patna News: छठ महापर्व के अवसर पर राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनके तीन महीने के नियत मासिक भत्ते के भुगतान के लिए 137.03 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस निर्णय से राज्यभर के लगभग ढाई लाख जनप्रतिनिधियों को सीधा लाभ मिलेगा।

सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस राशि की स्वीकृति दी गई है। विमुक्त की गई इस धनराशि से राज्य की त्रिस्तरीय पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरियों के निर्वाचित सदस्यों के बकाया और नियमित मासिक भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

ढाई लाख जनप्रतिनिधियों को आर्थिक सहूलियत

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 2.50 लाख पंचायत और ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि लाभान्वित होंगे। छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहार से ठीक पहले भत्ते की राशि जारी होने से जनप्रतिनिधियों को त्योहार के दौरान आर्थिक सहूलियत मिलेगी।

प्रशासनिक स्तर पर इस कदम को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपने सार्वजनिक दायित्वों के बेहतर निर्वहन में सहयोग देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News