Makkah News: सऊदी अरब के मक्का शहर में एक मस्जिद के भीतर कथित अश्लील कृत्य करने के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है। सऊदी गृह मंत्रालय के मुताबिक यह सजा नजरुल इस्लाम और उनकी पत्नी सिती अख्तर को दी गई। अधिकारियों ने मस्जिद की पवित्रता के उल्लंघन को बेहद गंभीर अपराध माना।
बांग्लादेश सरकार ने सऊदी राजदूत को किया तलब
बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद ने बताया कि दोनों नागरिकों को वर्ष 2023 में हिरासत में लिया गया था। सरकार को इस मृत्युदंड की जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद मिली। मामले की कानूनी प्रक्रिया और फैसले की जानकारी लेने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में सऊदी अरब के राजदूत को तलब किया।
मृतक नजरुल इस्लाम बांग्लादेश के ब्राह्मणबाड़िया के निवासी थे और रोजगार के लिए विदेश गए थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे ने जेल से सामान्य बातचीत की थी। अचानक आई इस खबर से परिवार में मातम फैल गया और उनकी बुजुर्ग मां ने शव को अंतिम दर्शन के लिए स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।
