कनाडा से अलग होने का प्रस्ताव अल्बर्टा में भारी मतों से खारिज, 76 फीसदी जनता ने देश की एकता के पक्ष में किया मतदान

Share

- Advertisement -

Alberta News: कनाडा के प्रमुख तेल समृद्ध प्रांत अल्बर्टा में मतदाताओं ने देश से अलग होने की प्रक्रिया के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। मंगलवार को आए नतीजों में करीब 76 प्रतिशत लोगों ने देश की एकता के पक्ष में मतदान किया। केवल 23 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अलगाव के समर्थन में वोट डाला।

एकता के पक्ष में 10 लाख से अधिक मत

यह मतदान सीधे तौर पर स्वतंत्रता के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में औपचारिक जनमत संग्रह कराने के लिए था। मतगणना में 10 लाख से अधिक लोगों ने कनाडा के साथ रहने का समर्थन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार मिल रही व्यापारिक धमकियों के बीच यह परिणाम देश की एकता के लिए बड़ी जीत है।

अल्बर्टा तेल के बड़े भंडार के कारण देश का प्रमुख ऊर्जा केंद्र है। संघीय सरकार की आर्थिक और पर्यावरण नीतियों को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से भारी नाराजगी थी। मुख्यमंत्री डेनियल स्मिथ की पार्टी के अलगाववादियों ने यह मतदान कराया था। करीब 13.5 लाख लोगों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेकर देश के साथ रहने का फैसला दिया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News