ट्रंप का आरोप: अमेरिकी चुनाव से पहले तेल की कीमतें बढ़ा रहे हूती विद्रोही, दी चेतावनी

Share

- Advertisement -

Washington News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले सऊदी अरब के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ाने का आरोप लगाया है।

अमेरिका में लगातार बढ़ रही महंगाई और ईंधन की ऊंची कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है। हूती विद्रोही सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर लगातार हमले कर रहे हैं। ट्रंप का मानना है कि ये हमले अमेरिकी चुनाव में तेल की कीमतें बढ़ाने के इरादे से किए जा रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा कि हूती विद्रोही ईरान के इशारे पर सऊदी अरब को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान एक असफल देश है, जिसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वहां महंगाई दर 301 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

अमेरिकी चुनाव में अब वोटर यह तय करेंगे कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी संसद के दोनों सदनों में अपना वर्चस्व बरकरार रख पाती है या नहीं। फरवरी में इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ कदम उठाने के बाद से ही तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे अमेरिका में रहने और खाने-पीने का खर्च बढ़ गया है।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को उम्मीद है कि बढ़ती महंगाई और युद्ध को लेकर जनता की नाराजगी का फायदा उन्हें चुनावों में मिलेगा। वहीं हालिया चुनावी सर्वे बताते हैं कि करीब 70 प्रतिशत वोटर्स ईरान के खिलाफ जंग को सही नहीं मानते हैं। हालांकि ट्रंप ने इन सर्वे को पूरी तरह झूठा करार दिया है।

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, “कोई हूतियों को समझाए कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा, मैं पहले ही भारी बहुमत से जीत चुका हूं। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद मैं यहीं रहूंगा और इन हमलों को कभी नहीं भूलूंगा।” उन्होंने साफ संकेत दिया कि चुनावों के बाद कड़े सैन्य कदम उठाए जा सकते हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News