होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई की तेल कंपनी के जहाजों पर हमला, अबू धाबी ने ईरान पर लगाया आरोप

Share

- Advertisement -

Abu Dhabi News: खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय यूएई की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के दो जहाजों पर हमला किया गया। संयुक्त अरब अमीरात ने इस घटना के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन

यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस हमले की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का सीधा उल्लंघन है। इस प्रस्ताव में समुद्री नेविगेशन की स्वतंत्रता और वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा को बनाए रखने पर जोर दिया गया था।

वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए सीधा खतरा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना और जलमार्ग का इस्तेमाल आर्थिक दबाव के लिए करना समुद्री डकैती जैसा है। यूएई के अनुसार यह कदम क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। यूएई ने ईरान से सभी प्रकार की शत्रुता तुरंत रोकने की मांग की है।

जहाजों पर स्थिति नियंत्रण में, कोई हताहत नहीं

शिन्हुआ के अनुसार एडनोक ने पुष्टि की है कि हमले में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कंपनी ने नाविकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में निर्बाध आवाजाही का समर्थन किया है। हालांकि, जहाजों को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News