Kathmandu News: नेपाल के रसुवा में भोटे कोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार इस आपदा में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 भारतीय नागरिकों समेत 384 पर्यटक लापता हैं। सुरक्षा एजेंसियां लापता लोगों की तलाश और राहत कार्य में लगातार जुटी हैं।
नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक लापता 384 पर्यटकों में 291 विदेशी और 93 स्थानीय नेपाली नागरिक शामिल हैं। लापता विदेशी यात्रियों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक हैं। इनमें से 37 लोगों को गैर-आवासीय भारतीय (NRI) के रूप में चिन्हित किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में जारी किया अलर्ट
नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने के बाद बिहार में बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत की। गृह मंत्री ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया और एनडीआरएफ को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है।
दस प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों के पर्यटक बाढ़ की चपेट में आए
टूरिज्म बोर्ड ने 10 प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों के रिकॉर्ड के आधार पर लापता पर्यटकों की प्रारंभिक सूची तैयार की है। इसमें ट्रेकर्स सोसाइटी के 92, सम्राट टूर्स के 71, लीफ हॉलिडे के 55, हिमालयन ग्लेशियर के 52, कैलाश जर्नी के 31, फिशटेल के 27 और अन्य एजेंसियों के पर्यटक शामिल हैं। पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।