फ्लाईदुबई विमान में भारतीय पायलट पर हमले में बड़ा खुलासा, 9/11 जैसा आत्मघाती हमला करने की थी साजिश

Share

- Advertisement -

Tel Aviv News: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 में भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए जानलेवा हमले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्ममी इस साजिश को जुलाई में ही अंजाम देने वाला था, लेकिन क्रू में दोस्त होने से प्लान टल गया।

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमान टकराने का था खौफनाक मंसूबा

जांचकर्ताओं के अनुसार अल-हम्ममी ने एयरलाइन ज्वॉइन करने से पहले ही इस हमले की योजना बना ली थी। उसने तेल अवीव उड़ान भरने वाली कंपनियों की पड़ताल कर फ्लाईदुबई को चुना। उसका इरादा 9/11 की तर्ज पर विमान को बेन गुरियन एयरपोर्ट की इमारत या दूसरे जेट से टकराकर आत्मघाती हमला करने का था।

हमलावर का प्लान कैप्टन की हत्या कर सामान्य रूप से विमान उड़ाने और लैंडिंग की अनुमति मिलने तक किसी को भनक न लगने देने का था। जब विमान जॉर्डन के ऊपर से गुजर रहा था, तब उसने कैप्टन पर हमला बोला। हमले से कुछ मिनट पहले उसने कैप्टन को प्रार्थना करने को कहा और सिर पर वार किया।

गंभीर रूप से घायल भारतीय कैप्टन ने दिखाई अदम्य बहादुरी

सिर पर जानलेवा चोट लगने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने असाधारण साहस दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया। विमान को सुरक्षित सऊदी अरब में उतारा गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई और बड़ी साजिश नाकाम हुई।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News