मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार 2026 का हुआ ऐलान, कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को मिला संयुक्त सम्मान

Share

- Advertisement -

Stockholm News: वर्ष 2026 के चिकित्सा नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ और जर्मनी के पीटर हेगेमैन व जॉर्ज नागेल को संयुक्त रूप से मिला है। इन वैज्ञानिकों ने दिमाग की नर्व सेल्स और ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक पर ऐतिहासिक शोध कार्य किया है।

ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से खुलेगा दिमाग के इलाज का नया रास्ता

तीनों वैज्ञानिकों ने दिमाग की अलग-अलग नर्व सेल्स को सक्रिय या निष्क्रिय करने की प्रणाली खोजी है। उन्होंने लाइट गेटेड आयन चैनल पर अध्ययन किया। नोबेल कमेटी ने कहा कि इस तकनीक का उपयोग दुनियाभर की प्रयोगशालाओं में हो रहा है। इसके जरिए आंखों की रोशनी खो चुके लोगों का इलाज संभव हो सकता है।

स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में इस पुरस्कार की घोषणा के साथ नोबेल सप्ताह की शुरुआत हो गई। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन और गुरुवार को साहित्य के नोबेल विजेताओं के नाम सामने आएंगे। इसके बाद शुक्रवार को शांति और 12 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के पुरस्कार घोषित होंगे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News