काला सागर में तुर्किये के मालवाहक जहाज पर भीषण ड्रोन हमला, कैप्टन समेत 2 की मौत, 11 क्रू मेंबर्स बचाए गए

Share

- Advertisement -

Black Sea News: काला सागर में जा रहे तुर्किये के एक मालवाहक जहाज पर घातक ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले में जहाज के कैप्टन और चालक दल के एक अन्य सदस्य की मौत हो गई। राहत एवं बचाव अभियान में 11 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें अधिकांश भारतीय और अजरबैजान के नागरिक शामिल हैं।

रोमानिया की जलसीमा के नजदीक मक्के से लदा जहाज डूबा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार मक्के से लदे इस जहाज पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दो रूसी ड्रोन से हमला किया गया। यह घटना रोमानियाई जलसीमा के ठीक पास हुई। ड्रोन की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाणिज्यिक जहाज आग की लपटों में घिरने के बाद समुद्र में डूब गया।

रोमानियाई तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 11 लोगों को रेस्क्यू किया, जिनमें एक घायल व्यक्ति भी शामिल है। रोमानियाई न्यूज चैनलों ने ड्रोन हमले की पुष्टि की है, हालांकि वहां की सरकार ने केवल आग लगने का जिक्र किया है। दूसरी ओर रूस ने यूक्रेन के इन आरोपों का अब तक खंडन नहीं किया है।

काला सागर में बढ़े संघर्ष से व्यापारिक जहाजों पर संकट

काला सागर दोनों देशों के व्यापार और आयात-निर्यात के लिहाज से दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य टकराव के कारण वाणिज्यिक जहाजों पर हमले बढ़े हैं। इस तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर समुद्री व्यापार और खाद्यान्न आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News