अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 रही तीव्रता और 220 किमी गहराई में था केंद्र

Share

- Advertisement -

Kabul News: अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 दर्ज की गई। भारतीय समयानुसार यह झटका देर रात करीब दो बजे महसूस हुआ, जिससे कई इलाकों में लोग नींद से जाग गए।

जमीन की अत्यधिक गहराई में था भूकंप का केंद्र

सीस्मोलॉजी विभाग के अनुसार इस भूकंप का केंद्र जमीन से दो सौ बीस किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भौगोलिक दृष्टि से इसका केंद्र 36.602 उत्तरी अक्षांश और 71.084 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। अत्यधिक गहराई होने के कारण झटके व्यापक क्षेत्र में महसूस किए गए।

राहत की बात यह रही कि केंद्र जमीन में काफी नीचे होने से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है। किसी भी तरह के हताहत होने की खबर न मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News