अबू धाबी के बीएपीएस मंदिर में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए विशेष प्रार्थना, दूतावास ने दिया हेल्थ अपडेट

Share

- Advertisement -

Abu Dhabi News: अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में फ्लाईदुबई के घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान भारतीय दूतावास ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि पायलट की हालत में अब तेजी से सुधार हो रहा है और उनका मनोबल ऊंचा है।

पायलट के साहस और वीरता की मंदिर में हुई सराहना

स्वामीनारायण संस्था ने सोशल मीडिया पर बताया कि मंदिर के महंत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पायलट के स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए जुटे। सभी लोगों ने उड़ान के दौरान कैप्टन द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। इस दौरान समुदाय ने उनके प्रति गहरा सम्मान भी प्रकट किया।

भारतीय दूतावास परिवार को मुहैया करा रहा हरसंभव मदद

यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित तेजी से ठीक हो रहे हैं। भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन और पायलट के परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है। दूतावास की टीम हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है।

उल्लेखनीय है कि अबू धाबी का यह भव्य बीएपीएस मंदिर खाड़ी क्षेत्र का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर है। यहां दैनिक रूप से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। संकट की इस घड़ी में मंदिर परिसर में पायलट के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सामूहिक रूप से विशेष पूजा-अर्चना की गई।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News