Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें सभी डिटेल्स

Share

- Advertisement -

Delhi News: सैमसंग आज अपने साल के सबसे बड़े इवेंट में कई फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। इस ग्लोबल इवेंट में नए गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और लेटेस्ट एआई फीचर्स पेश किए जाएंगे। टेक प्रेमी इस खास इवेंट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

लंदन से होगा सीधा प्रसारण, भारत में इतने बजे देखें

सैमसंग का यह बड़ा इवेंट इस बार लंदन से होस्ट किया जा रहा है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज शाम 6:30 बजे शुरू होगा। दर्शक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन के बिल्कुल मुफ्त में लाइव देख सकते हैं।

अत्याधुनिक फीचर्स के साथ आएंगे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

लीक्स के अनुसार, गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 और जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा को पहले से अधिक पतला और हल्का बनाया गया है। इनमें 8 इंच की बड़ी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

कंपनी जेड फ्लिप 8 को भी बड़े कवर स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। इसमें 6.9 इंच का मुख्य डिस्प्ले, 4.300 एमएएच की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। नए हिंज डिजाइन और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ ये फोन अधिक टिकाऊ होंगे।

स्मार्टवॉच सेगमेंट में मिलेंगे कई एडवांस हेल्थ फीचर्स

स्मार्टफोन के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी वॉच 9 और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 भी लॉन्च हो सकती हैं। इन स्मार्टवॉच में ज्यादा ब्राइट सुपर एमोलेड डिस्प्ले, सफायर क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन, लंबी बैटरी लाइफ और अपग्रेडेड प्रोसेसर मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 को खासतौर पर एडवेंचर प्रेमियों के लिए मजबूत टाइटेनियम बॉडी के साथ बनाया गया है। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, मल्टी-स्पोर्ट मोड, ईसीजी, स्लीप ट्रैकिंग और बॉडी कंपोजिशन जैसे एडवांस्ड हेल्थ और फिटनेस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News