New Delhi News: मोटोरोला भारतीय बाजार में अपना नया और दमदार टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह टैबलेट इस महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई को देश में दस्तक देगा।
लॉन्च के बाद इस एंटरटेनमेंट फोकस्ड टैबलेट को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल चैनल्स के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीज़र से इसके कई खास फीचर्स सामने आ चुके हैं| आइए जानते हैं इस टैबलेट के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स।
थिएटर जैसा साउंड अनुभव देंगे 9 JBL स्पीकर्स
Moto Pad 70 Groove की सबसे बड़ी खासियत इसका साउंड सिस्टम है। कंपनी इसमें भारत का पहला 9-स्पीकर JBL ऑडियो सेटअप दे रही है, जिसमें चार ट्वीटर्स, तीन वूफर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स शामिल हैं। आमतौर पर टैबलेट्स में 2 या 4 स्पीकर्स ही मिलते हैं|
यह ऑडियो सेटअप डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो कुल 48W का स्टीरियो आउटपुट जनरेट कर सकता है। इसके दमदार साउंड की वजह से यूज़र्स को मूवी देखने, म्यूज़िक सुनने और गेमिंग के दौरान बिल्कुल थिएटर जैसा इमर्सिव एक्सपीरियंस मिलेगा|
12.1 इंच का 120Hz डिस्प्ले और 10,200mAh की बड़ी बैटरी
विजुअल्स के लिए टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और स्मूद रिफ्रेश रेट के चलते ऑनलाइन पढ़ाई, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, गेमिंग और OTT कंटेंट देखना बेहद सहज और शानदार रहेगा।
पावर बैकअप के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी क्षमता वाली बैटरी मिलने से यूज़र्स को बार-बार चार्जिंग की झंझट नहीं होगी और वे लंबे समय तक नॉन-स्टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग या ऑफिस का काम आसानी से कर सकेंगे।
Moto Pen और स्मार्ट AI फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट
यह टैबलेट Moto Pen स्टाइलस को सपोर्ट करेगा, जिसकी मदद से यूज़र्स आसानी से स्क्रीन पर नोट्स बना सकते हैं, ड्रॉइंग कर सकते हैं और डॉक्यूमेंट्स एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा मोटोरोला अपने इस नए डिवाइस में Moto AI फीचर्स भी दे सकता है|
ये AI आधारित फीचर्स नोट्स बनाने, कंटेंट तैयार करने और डेली प्रोडक्टिविटी से जुड़े टास्क को काफी आसान बना देंगे। इस टैबलेट का खास बिल्ट-इन फोल्ड-आउट स्टैंड इसे पोर्ट्रेट और लैंडस्केप जैसे कई व्यूइंग मोड्स में इस्तेमाल करने की सुविधा भी प्रदान करेगा|