अमेजन ने भारत में लॉन्च किया एआई-पावर्ड एलेक्सा प्लस, हिंदी और हिंग्लिश में करेगा बातचीत

Share

- Advertisement -

Technology News: दिग्गज टेक कंपनी अमेजन ने भारत में अपनी सर्विस के आठ साल पूरे होने पर नया एआई-पावर्ड ‘एलेक्सा प्लस’ वॉयस असिस्टेंट पेश कर दिया है। यह नया अपग्रेडेड असिस्टेंट भारतीय यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री उपलब्ध कराया गया है। इसमें शुरुआत से ही हिंदी और हिंग्लिश का सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी के अनुसार एलेक्सा प्लस को बातचीत को ज्यादा सहज बनाने और जटिल निर्देशों को समझने के लिए तैयार किया गया है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बना है जहां अमेजन अपने एलेक्सा प्लस को ‘अमेजन नाउ’ के साथ जोड़ रहा है। यह इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

अमेजन नाउ के साथ जुड़ा क्विक-कॉमर्स का नया अनुभव

अमेजन नाउ के साथ जुड़ने से यूजर्स को बोलकर शॉपिंग करने की सुविधा मिलेगी। बातचीत के दौरान यूजर जो भी सामान मांगेंगे, एलेक्सा प्लस उसे तुरंत कार्ट में जोड़ देगा। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आर्डर अपने-आप प्लेस नहीं होगा। खरीदारी पूरी करने के लिए यूजर की वॉयस कन्फर्मेशन जरूरी होगी।

यह नया असिस्टेंट बातचीत के संदर्भ को अच्छी तरह याद रखता है, जिससे बात दोहराने की जरूरत नहीं पड़ती। यह यूजर की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर भविष्य के जवाब तय करता है। नए फायर और इको डिवाइस में यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलेगा, जबकि प्राइम मेंबर्स के लिए यह आगे भी मुफ्त रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News