ऋषिकेश में जलभराव के बीच टूटा बिजली का तार, करंट से मां-बेटी की मौत, यूपीसीएल जेई सस्पेंड

Share

- Advertisement -

Rishikesh News: ऋषिकेश के खादरी ग्राम सभा क्षेत्र में भारी बारिश और तेज आंधी के दौरान सड़क पर टूटे बिजली के तार से करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय महिला और उनकी 2 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मरने से पहले मां ने सूझबूझ से अपने 12 वर्षीय बेटे की जान बचा ली।

रविवार देर शाम बारिश के कारण लो-टेंशन बिजली लाइन टूटकर पानी भरे रास्ते पर गिर गई थी। उस वक्त सुमन अपनी मासूम बेटी सृष्टि को गोद में लेकर जा रही थीं। पानी में फैले करंट की चपेट में दोनों आ गईं। उसी दौरान सुमन ने पीछे आ रहे अपने बेटे को दूर रहने का इशारा कर दिया था।

विभागीय अधिकारियों के खिलाफ पुलिस केस और जेई पर निलंबन कार्रवाई

हादसे के बाद मृतका के पति हरपाल सिंह जेठुडी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यूपीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सब-डिविजनल इंजीनियर और जेई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 में केस दर्ज किया है। वहीं यूपीसीएल के एमडी प्रकाश चंद्र ध्यानी ने त्वरित एक्शन लेते हुए जेई शंभू प्रसाद बहुगुणा को सस्पेंड कर दिया।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर आक्रोश जताया और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। टिहरी गढ़वाल जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने इसे बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग पिछले एक साल से एरियल बंचिंग केबल लगाने की मांग लगातार कर रहे थे।

राज्यभर में बिजली लाइनों के सुरक्षा निरीक्षण और जांच के सख्त निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपीसीएल एमडी ने देहरादून में आपातकालीन बैठक बुलाई। हादसे की विस्तृत जांच के लिए चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एमडी ने स्पष्ट किया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे राज्य में लाइन चेकिंग अभियान चलेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News