नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद यूपी में अलर्ट, सीएम योगी ने महराजगंज और कुशीनगर में निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

Share

- Advertisement -

Lucknow News: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सीमावर्ती महराजगंज और कुशीनगर जिलों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश में हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता जताते हुए दोनों सीमावर्ती जिलों के स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गंडक और नारायणी नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पैनी नजर

राज्य सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ के प्रभाव से सीमावर्ती जिलों में गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर लगातार 24 घंटे पैनी नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से त्वरित निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में हुई व्यापक जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए भगवान पशुपतिनाथ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की। नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ से गांव और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बह गए हैं, जहां लापता हुए 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News