उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डीजल टैंकर में लगी भीषण आग, तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

Share

- Advertisement -

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जीयनपुर थाना क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रात भर बिजली सेवा ठप रही।

टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर हाइडिल परिसर में घुसा टैंकर

पुलिस के मुताबिक हादसा जीयनपुर के मिर्जापुर हाइडिल के पास सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। टैंकर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर हाइडिल परिसर में जा घुसा। इसके तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट से टैंकर में आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

कटर की मदद से शवों को निकाला गया बाहर

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार और पृथ्वीराज के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया था। पुलिस ने कटर से वाहन को काटकर अवशेषों को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद इलाके में रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति

हाइडिल परिसर में दुर्घटना होने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई। इससे आसपास के पूरे इलाके में रातभर अंधेरा छाया रहा। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और तीसरे मृतक की पहचान कराई जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News